Agra News: यूपी के आगरा में रेलवे ट्रैक पर एक युवक टहल रहा था. कुछ दूर ही चला था इसके बाद युवक ने कुछ ऐसा देखा कि युवक की चीख निकल गई. आसपास के लोग आवाज सुन वहां पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. सूचना पर पुलिस पहुंची तब जा कर पूरी घटना का पता चला. इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई.
ये था मामला
आगरा जनपद के देहात क्षेत्र से सटे सीमावर्ती इलाके जाजऊ में रेलवे ट्रैक के पास एक स्थानीय युवक टहल रहा था. युवक कुछ दूर ही चला था कि वहां एक डेड बॉडी दिखी। युवक एकदम से बॉडी देख कर सन्न रह गया चिल्लाने लगा. आसपास के लोग आवाज सुन कर वहां पहुंचे। वहां एक डेड बॉडी को देखा। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर थाना सैयां पुलिस पहुंची पता लगा कि घटना स्थल राजस्थान का था. इसके बाद राजस्थान पुलिस को सुचना दी गई. बॉडी को पीएम के लिए भेजा। थाना प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रैन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई थी. राजस्थान पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्डम के लिए भेजा।
