Yuzvendra Chahal Dhanashree Verma Divorce: जिंदगी में कभी कोई आए ना रब्बा… बी प्राक गाना का फेमस गाना तो आपने सुना ही होगा. इस गाने के लिरिक्स इन दिनों भारतीय टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल और उनकी वाइफ धनश्री वर्मा की तलाक की खबरों के बीच बिल्कुल सही बैठ रहे है. इन दोनों ने इंस्टाग्राम पर भी एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है. चहल ने अपनी इंस्टा से धनश्री का फोटो भी हटा दिया है. जिसके बाद से बताया जा रहा है कि इन दोनों का तलाक हो रहा है. चहल पिछले कुछ दिनों में इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए रहस्मयी पोस्ट शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं. अब चहल की वाइफ धनश्री वर्मा ने तलाक की खबरों के बीच पहली बार चुप्पी तोड़ी.
हर दिन कुछ ना कुछ नई खबरें सामने आ रही हैं. बीते दिनों से कपल के क्रिप्टिक पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं वहीं अब युजवेंद्र चहल की वाइफ धनश्री का नाम प्रतीक उतेकर के साथ जोड़ा जा रहा है. यह भी पढ़े -फराह खान बर्थडे मलाइका अरोड़ा, मनीष मल्होत्रा समेत अन्य हस्तियों ने दी शुभकामनाएं प्रतीक उतेकर के साथ वायरल तस्वीर तलाक की खबरें के बीच कोरियोग्राफर प्रतीक उतेकर और धनश्री की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें दोनों एक-दूसरे के साथ गले मिलते हुए नज़र आ रहे हैं.
यह भी पढ़ें- Entertainment Desk:’विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ पर कहानी चोरी का आरोप, निर्माताओं को कानूनी नोटिस जारी
तस्वीर ने फैंस को चौंका दिया, कई लोगों ने ऐसी उम्मीद जताई कि क्या धनश्री डेटिंग कर रही हैं? तस्वीर ने सभी का ध्यान खींचा क्योंकि धनश्री अपने क्रिकेटर-पति युजवेंद्र चहल से अलग होने वाली है और ऐसे में इस तस्वीर पर सबकी नजरें ठहर गई. यह भी पढ़े -गोरखपुर महोत्सव का शुक्रवार से आगाज, जुबिन नौटियाल मचाएंगे धमाल कौन हैं प्रतीक उतेकर प्रतीक उतेकर एक डांसर और कोरियोग्राफर हैं जो मुंबई में रहते हैं. उन्होंने अपनी करियर की शुरुआत डांस रियालिटी शो से की थी, जहां उनकी डांसिंग स्किल्स ने उन्हें एक स्टार बना दिया.
प्रतीक को कोरियोग्राफी में भी कामयाबी मिली और उनने कई बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में काम किया. प्रतीक उतेकर ने प्रियंका चोपड़ा, माधुरी दीक्षित, नोरा फतेही और सलमान खान जैसे बड़े बॉलीवुड सितारों के साथ काम किया है. यह भी पढ़े -राधिका पंडित ने ‘बेस्ट हसबैंड’ यश के लिए जन्मदिन पर लिखा प्यारा नोट प्रतीक ने लगाया अफवाहों पर विराम हालांकि, प्रतीक उतेकर ने उन अफवाहों को खारिज कर दिया है, जिनमें दावा किया जा रहा है कि वह धनश्री वर्मा को डेट कर रहे हैं. हाल ही में प्रतीक ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर उन लोगों को आड़े हाथों लिया, जो उन्हें धनश्री से जोड़ रहे थे. उन्होंने इस अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है और सभी से आग्रह किया कि वे केवल एक वायरल तस्वीर के आधार पर निर्णय न लें.ॉ
साल 2023 में धनश्री ने हटाया चहल का नाम
साल 2023 में धनश्री वर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था-नई जिंदगी आ रही है. इस पोस्ट के बाद धनश्री वर्मा ने अपने यूजर नेम से चहल हटा लिया था और वो तब से ही धनश्री वर्मा लिख रही है. धनश्री वर्मा के इस कदम से बाद से ही तलाक की खबरें जोर पकड़ने लगी थी. हालांकि, चहल ने तब इसे अफवाह करार दिया था.


