आगरा- सावन का महीना शुरू हो गया है. इस महीने के चरों सोमवारों को अलग-अलग महादेव मंदिरों पर मेले का आयोजन होगा. इसके अलावा कांवड़ यात्रा और परिक्रमा भी इसी माह होनी है. ये महीना ट्रैफिक व्यवस्था के लिए काफी अहम हो जाता है. सावन के पहले सोमवार को राजराजेश्वर महादेव मंदिर पर मेले का आयोजन किया जा रहा है. इसके साथ ही अन्य मंदिरों पर भक्तों की भारी भीड़ उमडे़गी. जिसके चलते रूट डायवर्जन प्लान लागू किया गया है. इसलिए सोमवार को घर से निकलें लेकिन संभलकर कहीं रास्ता बंद हो सकता है. तो कहीं डाइवर्ट हो सकता है. पहले सोमवार को शमसाबाद रोड स्थित राजराजेश्वर महादेव मंदिर पर मेले की शुरुआत के साथ यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है. शाम चार बजे से ही बैरिकेडिंग कर मंदिर की ओर आने वाले वाहनों को डायवर्ट कर दिया जाएगा. बाहरी वाहनों का प्रवेश भी बंद रहेगा. व्यवस्था सोमवार को भी लागू रहेगी.
नो एंट्री में हुआ ये बदलाव
सोमवार को शहर क्षेत्र में कांवड यात्रा और प्रमुख शिव मंदिरों पर पूजा-अर्चना के अवसर पर यातायात व्यवस्था में बड़ा परिवर्तन किया गया है. यह व्यवस्था 13 जुलाई की शाम चार बजे से प्रारम्भ होकर 14 जुलाई रात तक लागू रहेगी.13 जुलाई को रात 11 बजे आगरा में खुलने वाली नो एन्ट्री नहीं खुलेगी. नो एन्ट्री रात्रि में जारी रहेगी. 14 जुलाई की रात तक की अवधि में वाहनों को पूर्व से निर्गत किए गए नो एन्ट्री पास और अनुमति पत्र निरस्त कर दिए गए हैं.
राजेश्वर महादेव मंदिर ट्रैफिक प्लान
-फूल सैय्यद चौराहा से शमशाबाद रोड़ पर राजपुर चुंगी की तरफ भारी-मध्यम वाहन नहीं जायेंगे।
-अमर होटल तिराहा से श्री राज राजेश्वर मंदिर की तरफ भारी-मध्यम वाहन नहीं जायेंगे
-अमर होटल से शमशाबाद रोड़ पर हल्के चार पहिया वाहन गोल मार्केट राजपुर चुंगी तक आयेंगे।
-आगरा से शमशाबाद की ओर जाने वाले वाहन फतेहाबाद रोड़ से तोरा चौकी से एकता चौकी होकर शमशाबाद रोड़ की तरफ जायेंगे।
-राजपुर चुंगी से कहरई मोड़ तक सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे यहां किसी भी वाहन की एंट्री नहीं है
शमशाबाद की तरफ से शहर की तरफ ये रहेगा प्लान
-शमशाबाद से आगरा आने वाले हल्के वाहन एकता चौकी से तोरा चौकी से फतेहाबाद रोड होते हुये अपने गंतव्य को जायेंगे
-शमशाबाद से आगरा की तरफ आने वाले भारी वाहनों को शमशाबाद चौराहा से डायवर्ट कर इरादत नगर से सैंया होकर अपने गंतव्य की तरफ भेजा जायेगा
रावली महादेव मंदिर ट्रैफिक प्लान
साई की तकिया चौराहा, छीपीटोला तिराहा, टंकी चौराहा की ओर से कोई भी बड़ा वाहन मैटाडोर, टूरिस्ट बस, रोडवेज बस, लोडर आदि रावली की तरफ नहीं आ सकेंगे. टूरिस्ट व रोडवेज की बसों को क्लब चौराहा व साई की तकिया चौराहा से डायवर्जन कराया जायेगा.
मनकामेश्वर महादेव मंदिर ट्रैफिक प्लान
-चिम्मन पुडी चौराहा, दरेसी 1 व 2 तथा हाथीघाट तिराहे से कोई भी बड़ा वाहन मनकामेश्वर मंदिर की तरफ नहीं आ सकेंगे
पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर ट्रैफिक प्लान
पृथ्वीनाथ फाटक सेश्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर की ओर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा
ये रहेगा शहर से बाहर के लिए डाइवर्जन
-मथुरा की तरफ से आने वाला ट्रैफिक एनएच-19 से फिरोजाबाद की तरफ जा सकेगा. इसी प्रकार फिरोजाबाद से मथुरा की तरफ जाने वाला यातायात एनएच-19 से यथावत चलता रहेगा.
-फिरोजाबाद से जयपुर की तरफ जाने वाले भारी वाहन रूनकता से दक्षिणी बाईपास होकर अपने गंतव्य की तरफ जाएंगे
-अलीगढ़ की तरफ से आने वाले समस्त वाहन खंदौली चौराहा से मुड़ी चौराहा होते हुये एत्मादपुर से एनएच-19 होकर निकलेंगे
-जलेसर (एटा) से आगरा आने वाले समस्त वाहन मुडी चौराहे से एत्मादपुर से एनएच-19 होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे।
-रामबाग चौराहे से हाथरस की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहन रामबाग चौराहे से एनएच-19 से कुबेरपुर कट से यमुना एक्सप्रेस-वे होकर अपने गंतव्य को जायेंगे।
-शाहदरा चुंगी से टेढ़ी बगिया होकर हाथरस की ओर जाने वाले भारी वाहन कुबेरपुर से यमुना एक्सप्रेस-वे होकर निकाले जाएंगे
-रामबाग चौराहे से जलेसर (एटा) की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहन रामबाग चौराहे से एनएच-19 से टुण्डला होकर जायेंगे।
-शाहदरा चुंगी से टेढ़ी बगिया होकर जलेसर (एटा) की ओर जाने वाले भारी वाहन शाहदरा चुंगी से एनएच-19 से टुण्डला होकर जायेंगे।
-ग्वालियर / जयपुर से अलीगढ़ की तरफ जाने वाले भारी वाहन दक्षिणी बाईपास से होकर एनएच-19 से कुबेरपुर कट से यमुना एक्सप्रेस-वे होकर जायेंगे।
-फतेहाबाद रोड से आने वाले भारी वाहन नगर क्षेत्र में न आकर रिंग रोड से होकर जायेंगे।
-शमशाबाद की तरफ से आने वाले भारी वाहन एकता पुलिस चौकी से 100 फुटा से इनर रिंग रोड होते हुये तोरा चौकी के सामने निकलकर जाएंगे
-एनएच-19 पर चलने वाले भारी वाहन आगरा में प्रवेश नहीं करेंगे। सभी एन्ट्री प्वाइन्टों पर बैरियर ड्यूटी लगाकर डायवर्जन किया जायेगा।
-रोहता नहर चौराहा, मलपुरा नहर चौराहा, पथौली नहर चौराहा, एनएच-19 पर रामबाग चौराहा, वाटरवर्क्स चौराहा, सुल्तानगंज की पुलिया, भगवान टॉकीज चौराहा, खन्दारी चौराहा, आर.बी.एस. चौराहा, गुरूद्वारा गुरु का ताल, सिकन्दरा तिराहा, बोदला चौराहा, एत्मादौला तिराहा, तोरा चौकी, एकता चौकी एवं महानगर आगरा के अन्य प्रवेश मागों से कोई भी भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगा.
-रामबाग चौराहा से एत्माद्दौला तिराहा से यमुना किनारा मार्ग होकर आगरा किला अमर सिंह गेट से तारघर चौराहा से क्लब चौराहा से मधूनगर चौराहा से रोहता नहर चौराहा तक कांवडियों के मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन पूर्णताः प्रतिबिन्धित किया जाएगा
