Save 20% off! Join our newsletter and get 20% off right away!

UP News: BJP के मंत्री ने Agra में की बाइक की सवारी, बोले हर सुख दुख में युवाओं के साथ

UP के मंत्री ने की बाइक की सवारी, बोले हर सुख दुख में युवाओं के साथ

आगरा-रविवार को महाराजा गुरु दक्ष प्रजापति की जयंती समारोह के उपलक्ष्य में यूपी के होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति के नेतृत्व में सूरसदन सभागार में हुई गोष्ठी का आयोजन किया गया. इस दौरान युवाओं को संबोधित करते हुए धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि महाराजा गुरु दक्ष प्रजापति जी के अवसर पर कार्यक्रम पहले भी आयोजित होते रहे हैं. लेकिन यह पहला अवसर है जब एक विशाल बाइक रैली का आयोजन किया गया अपने संबोधन में युवाओं के जोश को सलाम करते हुए कहा कि हमारे देश में 60 प्रतिशत से अधिक आबादी युवाओं की है. युवाओं को हर कार्यक्रम में सम्मिलित होना चाहिए. उन्होंने कहा कि देश की प्रगति में युवाओं का बहुत बड़ा योगदान होता है. देश की यही आबादी देश को विकास के पद पर आगे बढ़ाने में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करती हैं. हमारे देश के आर्थिक तरक्की से लेकर सीमाओं की सुरक्षा तक युवाओं के कंधों पर है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में क्रम सा देश एवं प्रदेश लगातार तरक्की कर रहा है.

बाइक रैली में दिखा युवा जोश
जयंती समारोह के उपलक्ष्य में दक्ष प्रजापति चौक से विशाल बाइक रैली निकाली गयी. रैली का शुभारंभ मंत्री धर्मवीर प्रजापति, जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया ने किया. कार्यक्रम में 1500 से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया. बाइक रैली में धर्मवीर प्रजापति ने बाइक चलाकर रैली की अगुआई की. इस दौरान एमजी रोड पर युवाओं का हुजूम देखने को मिला. रैली में मुन्ना सिंह, राधा रमन गोला, ज्वाला प्रसाद, सुभाष गोला, सुमित प्रजापति, माता प्रसाद, रामू प्रजापति, टीकम सिंह, पवन, राणा, ओमप्रकाश, विष्णु, प्रतीक, बृजरानी, रघुवीर, प्रमोद, टिकम, तारा चंद, चेतराम मास्टर, रामवीर, दीपक, बीरी सिंह फौजी भाई, नकुल, सौरव सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे.

ये दिया संदेश
सूरसदन ऑडिटोरियम में हुए कार्यक्रम में यूथ को संबोधित करते हुए धर्मवीर प्रजापति ने कहा. भाजपा ने प्रजापति समाज को बिना मांगे ही सब कुछ दिया है. युवाओं की जगह मेरे दिल में है. मैं आपके हर सुख-दुख में खड़ा हूं. कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, जिलाध्यक्ष प्रशांत पोनिया, हरीश अग्रवाल समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.