आगरा के पॉश एरिया कहे जाने वाले फतेहाबाद रोड पर उस समय अफरातफरी मच गई जब बीच सड़क पर अचानक ही एक तेज रफ्तार कार ने अचानक ही कई वाहनों को टक्कर मारना शुरू कर दिया. इससे अफरातफरी मच गई. राहगीर इधर भागने लगे. जैसे तैसे कर के लोगों ने उसे रोका तो उस युवक ने कार की डिग्गी से तलवार निकाल ली. इसके बाद लोगों को मारने दौड़ पड़ा. एकाएक हुए इस घटनाक्रम के बाद राहगीर जैसे सहम से गए.
दिल्ली नंबर की कार ने मचाया उत्पात
शुक्रवार को दिन के वक्त फतेहाबाद रोड पर अचानक ही दिल्ली नंबर की एक कार ने अचानक ही कई कारों को टक्कर मारना शुरू कर दिया. लोग इधर उधर भागने लगे. तभी अचानक ही डीसीपी सिटी की गाड़ी वहां आ गई. डीसीपी के आदेश पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर थाने भेज दिया.
तलवार निकाल हमलावर हुआ युवक
कई वाहनों को टक्कर मारने के बाद जब युवक को राहगीरों ने रोकने का प्रयास किया. युवक लोगों पर हमलावर हो गया. तलवार निकाल ली. जैसे तैसे करके लोगों ने युवक को समझाया. बताया जा रहा है युवक नशे में था. पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है.
